अक्तूबर में जारी हो सकते हैं नियुक्ति परीक्षा के नतीजे, एसएससी ने दिया संकेत

Updated:
विज्ञापन

एसएससी द्वारा ली गयी नियुक्ति परीक्षा के नतीजे इस महीने के अंत तक जारी हो सकते हैं. एसएससी सूत्रों ने यह संकेत दिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. एसएससी द्वारा ली गयी नियुक्ति परीक्षा के नतीजे इस महीने के अंत तक जारी हो सकते हैं. एसएससी सूत्रों ने यह संकेत दिया है. 2016 की नियुक्ति में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों ने राज्य शिक्षा विभाग को हिलाकर रख दिया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति पैनल रद्द कर दिया गया था. लगभग 26,000 शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों की नौकरी चली गयी थी. इसके बाद अदालत की निगरानी में परीक्षाएं फिर से ली गयीं. पिछले महीने दोबारा परीक्षा हुई थी. लाखों नौकरी चाहने वालों ने इस परीक्षा में भाग लिया था. ना केवल 2016 के उम्मीदवार, बल्कि नये उम्मीदवारों को भी मौका मिला. आयु में व्यापक छूट के कारण आवेदनों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर रही. एसएससी के एक अधिकारी के अनुसार जल्द से जल्द परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में नतीजे घोषित कर दिये जायेंगे. नतीजे जारी होने के बाद नवंबर में साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी. योजना के मुताबिक दिसंबर के तीसरे हफ्ते तक नियुक्ति पूरी कर ली जायेगी. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि पूरी प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी करनी होगी. एसएससी सूत्रों का कहना है कि इस बार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल रखा जा रहा है. प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी सीधे उम्मीदवारों को दी गयी है. परीक्षा के बाद भी प्रश्न और उत्तर वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये हैं. ताकि कोई किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं कर सके. राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने कहा कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित की गयी है. नतीजे उम्मीदवारों के सामने स्पष्ट हैं. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि जो लोग पात्र हैं, उन्हें उनकी नौकरी वापस मिले.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola