पति की तलाश में फिरोजपुर गयीं रजनी बैरंग लौट रहीं

Updated:
विज्ञापन

भारतीय सेना के जवान पूर्णम साव को पाकिस्तान की सीमा से रेंजरों द्वारा कथित तौर पर उठाये जाने की सूचना के दस दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई राहत देनेवाली खबर नहीं मिल सकी है.

विज्ञापन

रिसड़ा का जवान पूर्णम साव इन दिनों पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में है

प्रतिनिधि, हुगली

भारतीय सेना के जवान पूर्णम साव को पाकिस्तान की सीमा से रेंजरों द्वारा कथित तौर पर उठाये जाने की सूचना के दस दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई राहत देनेवाली खबर नहीं मिल सकी है. जवान की गर्भवती पत्नी रजनी साव ने पति की खोज में खुद सीमा तक जाकर अधिकारियों से मिलकर गुहार लगायी है.

पूरा मामला 22 अप्रैल को सामने आया जब जानकारी मिली कि जवान को सीमा से उठाकर ले जाया गया है. रिसड़ा निवासी पूर्णम साव की पत्नी रजनी साव ने बिना समय गंवाए कोलकाता से चंडीगढ़ की उड़ान ली, फिर सेना की गाड़ी से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और पंजाब के फिरोजपुर पहुंचीं. फिरोजपुर से लगभग दो घंटे की दूरी तय कर वह उस सीमावर्ती क्षेत्र तक पहुंचीं, जहां से जवान को पाक रेंजरों ने कथित रूप से उठाया था. यह जानकारी रजनी ने रिसड़ा नगर पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा को दी है.

भारतीय सेना के अधिकारियों ने उन्हें घटनास्थल दिखाया और फिर फिरोजपुर में उच्चाधिकारियों से कई दौर की बैठकों के बाद आश्वासन दिया कि सेना अपने जवान को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. जल्द ही पूर्णम साव की वापसी सुनिश्चित की जायेगी. सेना से पूर्ण भरोसा मिलने के बाद रजनी साव अपने घर लौट रही हैं, परंतु परिवार और नगरवासियों की चिंता अब भी बरकरार है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola