आरजी कर मामले में सीबीआइ जांच पर पीड़िता के पिता ने उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन

आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआइ की जांच और भूमिका पर पीड़िता के पिता ने गंभीर सवाल उठाये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआइ की जांच और भूमिका पर पीड़िता के पिता ने गंभीर सवाल उठाये हैं. गुरुवार को सियालदह कोर्ट में मामले से जुड़ी सुनवाई के बाद उन्होंने कहा कि सीबीआइ को जांच सौंपना गलत फैसला था. उनका आरोप है कि एजेंसी ने कोलकाता पुलिस की शुरुआती जांच की दिशा को ही आगे बढ़ाया.परिवार ने अदालत में दावा किया कि यह मामला एक व्यापक साजिश का हिस्सा हो सकता है. उन्होंने मांग की कि संबंधित पुलिस अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच हो. पहले मामले की जांच से जुड़े एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करने और उनके पॉलीग्राफ टेस्ट का वीडियो सार्वजनिक करने की मांग भी उठायी गयी. गौरतलब है कि आठ अगस्त, 2024 को आरजी कर अस्पताल के इमरजेंसी भवन में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पूर्व सिविक वॉलंटियर संजय राय को गिरफ्तार किया गया था. बाद में कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर जांच सीबीआइ को सौंपी गयी. सीबीआइ ने चार्जशीट में संजय राय को ही एकमात्र दोषी बताया और निचली अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई. हालांकि, पीड़िता का परिवार जांच से संतुष्ट नहीं है और आगे भी विस्तृत जांच की मांग कर रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola