बंगाल में डबल इंजन सरकार से जनता को अधिक फायदा

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 07 Feb 2026 1:15 AM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनी तो जनता को अधिक लाभ होगा. यह कहना है त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव का.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर

पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनी तो जनता को अधिक लाभ होगा. यह कहना है त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव का. शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के आगरपाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आयोजित एक सम्मेलन में श्री देव ने मीडिया से रूबरू होते समय पश्चिम बंगाल के बजट को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई का समय आ गया है. बंगाल के इस बजट से ही यह प्रमाणित हो रहा है कि उनके (ममता के) जाने का समय आ गया है. बंगाल की जनता यह समझ चुकी है कि अब ममता बनर्जी की सत्ता जाने वाली है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तो डबल इंजन की सरकार में जनता को डबल लाभ होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में जो भी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है, वह तो रहेगा ही, उसमें कोई कटौती नहीं होगी, बल्कि भाजपा की सरकार बनी तो उन योजनाओं में और प्लस ही होगा, कुछ भी माइनस नहीं होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान तृणमूल की सरकार के कार्यकाल में बंगाल की जनता को भ्रष्टाचार के साथ कटमनी, गुंडागर्दी, शिक्षक भर्ती घोटाला और बालू चोरी जैसे घटनाएं भी झेलनी पड़ी हैं, जो डबल इंजन सरकार में कभी स्वीकार्य नहीं होंगी.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola