भगवान बिरसा पर शुभेंदु के विवादित बयान से नाराज हुआ मुंडा समुदाय, कहा- शुभेंदु माफी मांगें, वरना करेंगे आंदोलन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को लेकर दिये गये विवादित बयान का मामला बढ़ता जा रहा है. नाराज मुंडा समुदाय के लोगों ने शनिवार को झाड़ग्राम शहर के गाइघाटा इलाके में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के सामने शुभेंदु के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
खड़गपुर.
विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को लेकर दिये गये विवादित बयान का मामला बढ़ता जा रहा है. नाराज मुंडा समुदाय के लोगों ने शनिवार को झाड़ग्राम शहर के गाइघाटा इलाके में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के सामने शुभेंदु के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. साथ ही शुभेंदु अधिकारी से अपने बयान को लेकर माफी मांगने को कहा. ऐसा नहीं करने पर राज्य सहित देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी. भारत मुंडा समाज के महासचिव नवीन चंद्र सिंह ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समुदाय के आइकॉन हैं. वह स्वतंत्रता सेनानी थे. उनके वंश को लेकर शुभेंदु ने गलत बात कही है. भगवान बिरसा मुंडा के पिता का नाम सुगाना मुंडा और उनकी माता का नाम कर्मी मुंडा है. उनकी माता मुंडा समुदाय की हैं. शुभेंदु अधिकारी ने गलत बयान देकर आदिवासी समुदाय और भगवान बिसरा मुंडा का अपमान किया है. इसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी.बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु ने कहा था कि भगवान बिरसा मुंडा के पिता मुंडा समुदाय के थे और उनकी माता महतो समुदाय से थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










