बारासात मेडिकल कॉलेज की नयी प्रिंसिपल का विरोध जारी, लगे नारे

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना स्थित बारासात गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की नयी प्रिंसिपल सुहृता पाल ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला था.

विज्ञापन

बारासात. उत्तर 24 परगना स्थित बारासात गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की नयी प्रिंसिपल सुहृता पाल ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला था. उसी दिन से उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. शनिवार को भी उनके खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे लगे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस अस्पताल को आरजी कर नहीं बनने देना चाहते हैं.

वे डॉ सुहृता पाल को यहां की प्रिंसिपल बनाये जाने के खिलाफ हैं. वहीं, खबर पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की.

बता दें कि इससे पहले डॉ पाल को आरजी कर की प्रिंसिपल बनाये जाने पर वहां के जूनियर डॉक्टरों ने जमकर आंदोलन किया था. उसके बाद उन्हें बारासात मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola