ePaper

न्यूटाउन के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, 10 लोग गिरफ्तार

Updated at : 09 Dec 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूटाउन के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, 10 लोग गिरफ्तार

विधाननगर के न्यूटाउन थाना क्षेत्र के एक प्रमुख मॉल के अंदर स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

विधाननगर के न्यूटाउन थाना क्षेत्र के एक प्रमुख मॉल के अंदर स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन महिलाएं भी हैं.

जानकारी के मुताबिक, विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग व न्यूटाउन थाने की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर स्पा सेंटर पर शनिवार रात छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया. इनमें देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि इस तरह से स्पा सेंटर की आड़ में ऐसे धंधे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को इसके बारे में गुप्त जानकारी मिली थी. इसके आधार पर छापा मारा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola