सोदपुर में प्रमोटर पर दुकान खाली कराने की धमकी देने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 1:09 AM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के सोदपुर में एक प्रमोटर पर एक दुकानदार को धमकाने और उसकी पिटाई करने का आरोप लगा है

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के सोदपुर में एक प्रमोटर पर एक दुकानदार को धमकाने और उसकी पिटाई करने का आरोप लगा है. यह घटना पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 32 के तहत चंडीताला मोड़ इलाके में हुई. भोला मजूमदार 25 साल से इस इलाके में एक छोटी-सी दुकान चलाते हैं. उसी दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. आरोप है कि प्रमोटर अमित साहा एक दिन आया और उनसे कहा कि वह भवन निर्माण की सामग्री रखेगा, इसलिए भोला को दुकान छोड़नी पड़ेगी. वह दूसरी जगह दुकान बना लें. हालांकि काफी समय बाद भी अमित साहा ने दुकान की जगह नहीं बदली. आरोप है कि रविवार सुबह प्रमोटर अपनी टीम के साथ जबरन दुकान खाली कराने पहुंच गया. उसी समय दुकानदार भोला मजूमदार ने उसे रोकना चाहा. आरोप है कि दुकानदार को पीटा और धक्का दिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोग वहां जुट गये. सूचना पाकर घोला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस बारे में प्रमोटर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola