अग्निमित्रा पाल के खिलाफ सदन में आ सकता है प्रिविलेज मोशन

Updated:
विज्ञापन

मदरसा और अल्पसंख्यक मामलों के विभाग को लेकर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल की तीखी और विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया.

विज्ञापन

मदरसा के खिलाफ टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव पारित

स्पीकर बोले- व्यक्तिगत आक्रमण का मंच नहीं है विधानसभा

कोलकाता. मदरसा और अल्पसंख्यक मामलों के विभाग को लेकर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल की तीखी और विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विधायक की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा व्यक्तिगत आक्रमण करने का स्थान नहीं है. स्पीकर ने बताया कि अग्निमित्रा पाल के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय समेत कुछ अन्य विधायकों द्वारा सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया था, जिस पर सदन में चर्चा भी हुई. सूत्रों के अनुसार, सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद कुछ विधायकों ने एक बार फिर अग्निमित्रा पाल के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत दर्ज करायी है और उनके विरुद्ध विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव (प्रिविलेज मोशन) लाने की मांग की है. इस संबंध में जब विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल विधायक के खिलाफ आधिकारिक रूप से कोई प्रिविलेज मोशन जमा नहीं हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कोई औपचारिक शिकायत मिली, तो सदन को जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola