आज एक दिवसीय दौरे पर दार्जिलिंग आयेंगी राष्ट्रपति

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने राज्य दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया है और अब वह एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को दार्जिलिंग जायेंगी.

विज्ञापन

कोलकाता. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने राज्य दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया है और अब वह एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को दार्जिलिंग जायेंगी. यह जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी. पहले उनका दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को दार्जिलिंग रवाना होने का कार्यक्रम था. हालांकि, राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के गुरुवार को अचानक इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति की यात्रा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया.

अब क्या है राष्ट्रपति का कार्यक्रम

राष्ट्रपति भवन द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का दौरा करेंगी, जहां वह अंतरराष्ट्रीय संताल परिषद द्वारा आयोजित नाैवें अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन में भाग लेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola