होटल में पुलिस का छापा, मैनेजर व चार महिलाएं गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उक्त होटल गोपाली ग्राम पंचायत के प्रधान व भाजपा नेता विमल दास उर्फ टिंकू का बताया जा रहा है. घटना के बाद भाजपा नेता फरार है.

विज्ञापन

भाजपा नेता के होटल में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत खड़गपुर ब्लॉक-1 अधीन गोपाली के काशीजोड़ा रोड इलाके में स्थित होटल ‘डॉन’ में पुलिस ने छापेमारी कर मैनेजर और चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. होटल में देह व्यापार चलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की. उक्त होटल गोपाली ग्राम पंचायत के प्रधान व भाजपा नेता विमल दास उर्फ टिंकू का बताया जा रहा है. घटना के बाद भाजपा नेता फरार है. उधर, आरोपी को गिरफ्तार की करने की मांग को लेकर तृणमूल समर्थकों ने होटल के सामने प्रदर्शन किया. तृणमूल नेता असित पाल ने कहा कि इलाके का परिवेश काफी साफ-सूथरा है. भाजपा नेता माहौल गंदा कर रहा है. वहीं, भाजपा का कहना है कि प्रधान ने अपना होटल एक व्यक्ति को लीज पर दिया है. मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है. इस कारण तृणमूल, पुलिस के साथ मिलकर साजिश के तहत भाजपा की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola