हड़ताल के कारण हाइकोर्ट में जनहित याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
हड़ताल के कारण हाइकोर्ट में जनहित याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कलकत्ता हाइकोर्ट कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बंद रखा.

विज्ञापन

कोलकाता. देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कलकत्ता हाइकोर्ट कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बंद रखा. इस वजह से हाइकोर्ट में दूसरे हाफ में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा. टेंगरा चाइनीज हाइस्कूल में नववर्ष समारोह योजना मामले की सुनवाई न्यायाधीश कृष्णा राव द्वारा नहीं की जा सकी. आरजी कर आंदोलन के मद्देनजर सीआरएफपी के सदस्य पिछले दो वर्षों से स्कूल परिसर में रह रहे हैं. स्कूल प्रबंधन ने नये साल का समारोह मनाने के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग को लेकर हाइकोर्ट का रुख किया था. मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल प्रशासनिक कार्य के लिए उत्तर बंगाल में हैं, इसलिए गुरुवार को किसी भी जनहित याचिका पर सुनवाई नहीं हुई. गुरुवार को वकीलों ने आधा दिन अवकाश मनाया. दोपहर दो बजे के बाद न्यायाधीश अदालत कक्ष में बैठे, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण न्यायाधीश कुछ समय बाद उठ कर चले गये.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola