यात्री की तबीयत बिगड़ी, रनवे से वापस लौटा विमान

Updated:
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोलकाता से दिल्ली की विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान यूके 778 को अचानक रनवे से लौटना पड़ा.

विज्ञापन

कोलकाता. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोलकाता से दिल्ली की विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान यूके 778 को अचानक रनवे से लौटना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को 165 यात्रियों को लेकर विमान टैक्सी बे से रनवे की ओर जा रहा था, तभी अचानक प्रतीक भट्ट नामक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गयी. तुरंत पायलट को सूचना दी. पायलट ने कोलकाता हवाई अड्डे पर एटीसी से संपर्क कर विमान को वापस लाने की अनुमति मांगी. इसके बाद विमान को पुन: पार्किंग स्थल (टैक्सी बे) पर लाया गया. उक्त यात्री को तुरंत एयरपोर्ट पर उतार कर मेडिकल टीम की मदद से प्राथमिक उपचार किया गया. यात्री लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था, हालत अधिक बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर देर शाम तक विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola