फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, यात्री गिरफ्तार

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 15 Feb 2026 1:48 AM

विज्ञापन

हनोई से कोलकाता आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठी महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. हनोई से कोलकाता आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठी महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान अब्दुर रहमान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, विमान के हनोई से कोलकाता के लिए उड़ान भरने के बाद बीच राह में यह घटना हुई. महिला यात्री का आरोप है कि उसकी बगल की सीट पर बैठे अब्दुर रहमान ने उसके साथ बदसलूकी की और शरीर को गलत तरीके से छुआ. आरोपी बार-बार हरकत कर रहा था. अंततः तंग आकर उसने शोर मचाया. शोर सुनकर फ्लाइट के क्रू सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर दूसरी सीट पर बैठा दिया. विमान के कोलकाता पहुंचने पर आरोपी को एयरपोर्ट पर तैनात सीआइएसएफ कर्मियों ने हिरासत में ले लिया. बाद में आरोपी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. महिला यात्री ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ बार-बार छेड़छाड़ की.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola