संपत्ति विवाद के बीच ढाई साल के बच्चे के साथ फंदे से लटके मिले माता-पिता

Updated at : 05 Mar 2025 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
संपत्ति विवाद के बीच ढाई साल के बच्चे के साथ फंदे से लटके मिले माता-पिता

कसबा थाना क्षेत्र के हालतू के पूर्व पल्ली इलाके में मंगलवार को एक बच्चे समेत एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर में मृत पाये गये. मृतकों की पहचान सोमनाथ राय (40), उनकी पत्नी सुमित्रा (35) और उनके ढाई साल के बेटे रुद्रनील के रूप में हुई है.

विज्ञापन

घटना में संपत्ति विवाद का मामला आ रहा सामने

पुलिस ने मृत सोमनाथ राय के मामा प्रदीप घोषाल और मामी नीलिमा को किया गिरफ्तार

प्रदीप पुलिस से रिटायर्ड कांस्टेबल हैं, जबकि नीलिमा होमगार्ड पद पर कार्यरत हैं

संवाददाता, कोलकाता

कसबा थाना क्षेत्र के हालतू के पूर्व पल्ली इलाके में मंगलवार को एक बच्चे समेत एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर में मृत पाये गये. मृतकों की पहचान सोमनाथ राय (40), उनकी पत्नी सुमित्रा (35) और उनके ढाई साल के बेटे रुद्रनील के रूप में हुई है. बच्चे के साथ उनके माता-पिता का फंदे से लटका शव बरामद किया गया. सोमनाथ राय और सुमित्रा अलग-अलग फंदे से झूल रहे थे. बच्चे को सोमनाथ ने अपने सीने से बांध लिया था. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों मृत मिले. पुलिस ने देखा कि घर की दीवार पर पेंसिल से सुसाइड नोट लिखा है. उस आधार पर पुलिस ने सोमनाथ के मामा प्रदीप घोषाल एवं मामी नीलिमा घोषाल को गिरफ्तार कर लिया. दंपती ने अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. सोमनाथ ने मामा-मामी पर संपत्ति विवाद के कारण अत्याचार करने का आरोप लगाया है. उसके मामा कोलकाता पुलिस के रिटायर्ड कांस्टेबल हैं, जबकि मामी अब भी कोलकाता पुलिस में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है. बताया जा रहा है कि सोमनाथ राय पेशे से ऑटो चालक थे. कसबा थाने की पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह से परिवार के सदस्यों को घर से बाहर नहीं निकलते देख आसपास के लोगों ने सोमनाथ को फोन किया. कोई जवाब नहीं मिलने पर लोग घर के कमरे में पहुंचे तो बच्चे के माता-पिता को फंदे पर लटके हालत में पाया. इसके बाद कसबा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस का अनुमान यह है कि माता-पिता ने अपने बच्चे की हत्या करके आत्महत्या कर ली.

कर्ज के बोझ तले दबा था परिवार!

पुलिस को प्राथमिक जांच में पड़ोसियों ने बताया कि सोमनाथ का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. हाल ही में बाजार से सोमनाथ ने काफी कर्ज ले रखा था. कुछ रिश्तेदारों का दावा है कि सोमनाथ का अपने परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. इन सबके कारण वह मानसिक रूप से कुछ हद तक टूट गया था. हो सकता है कि इसीलिए परिवार ने आत्महत्या का फैसला लिया हो. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तीनों की मौैत कैसे व कब हुई है. इस घटना के बाद से इलाके में शोक व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola