पानीहाटी : तृणमूल कार्यालय में चल रही किराने की दुकान!

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के पानीहाटी नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के शांतिनगर इलाके में तृणमूल काग्रेस का एक कार्यालय रातों रात अब एक किराने की दुकान में तब्दील हो गया है.

विज्ञापन

पूर्व पार्षद पर किराने की दुकान खोलने का आरोप

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व पार्षद का विरोध

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना के पानीहाटी नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के शांतिनगर इलाके में तृणमूल काग्रेस का एक कार्यालय रातों रात अब एक किराने की दुकान में तब्दील हो गया है. इसके पीछे पूर्व तृणमूल पार्षद तापस सिन्हा का हाथ बताया जा रहा है. स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने इसके लिए पूर्व पार्षद को दोषी बताते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और उच्च नेतृत्व को इसकी जानकारी देने की बात कही है. तापस सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय को अपने कब्जे में लेकर एक किराने की दुकान खोल दी है. स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता जयदेव पाइक ने कहा, “यह बहुत गलत है. हम उच्च नेतृत्व को इसकी जानकारी देंगे. ” किराने की दुकान को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है. स्थानीय भाजपा नेता जॉय साहा ने कहा, तृणमूल नेता “काजल सिन्हा के गुजरने के बाद से इस क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है. अब वे बाहरी लोगों के हाथों में है. तृणमूल के लोग समझ गये हैं कि अगला चुनाव जीतना मुश्किल है, इसलिए वे कुछ करके अपना जीवन चलाना चाहते हैं. ”

बताया जाता है कि पार्टी कार्यालय तृणमूल नेता काजल सिन्हा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं की सहमति से खोला था, लेकिन बाद में बंद कर दिया गया. पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल घोष ने कहा, “यह पार्टी का मामला है. वह पार्टी को बतायेंगे. उक्त पार्टी ऑफिस को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया जाये, इसके लिए जो जरूरी होगा, वह करेंगे.

इधर, इस संबंध में पूर्व पार्षद तापस सिन्हा कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं.

मालूम हो कि 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल नेता काजल सिन्हा खड़दह विधानसभा से खड़े हुए थे, लेकिन चुनाव परिणाम आने के कुछ दिनों पहले ही कोविड के कारण 26 अप्रैल 2021 को उनकी मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola