बेलूड़ : पांच मंजिली इमारत के झुक जाने से दहशत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2024 2:19 AM

विज्ञापन

बाली नगरपालिका के राजेन सेठ लेन स्थित एक पांच मंजिली इमारत के झुक जाने से लोगों में दहशत फैल गयी. छह महीने पहले ही यह बिल्डिंग बनी थी. घ

विज्ञापन

बाली नगरपालिका के राजेन सेठ लेन की है घटना

हावड़ा. बाली नगरपालिका के राजेन सेठ लेन स्थित एक पांच मंजिली इमारत के झुक जाने से लोगों में दहशत फैल गयी. छह महीने पहले ही यह बिल्डिंग बनी थी. घटना की सूचना मिलते ही बेलूड़ थाने की पुलिस और नगरपालिका के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग का निरीक्षण करने में जुट गये. घटना से वहां रह रहे लोगों के बीच दहशत है. लोग सामान निकालकर अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि नगरपालिका की ओर से चार मंजिला बनाने का प्लान पास किया था. पांचवां माला अवैध रूप से बनाया गया है. शनिवार सुबह लोगों की नजर बिल्डिंग पर पड़ी और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और बाली नगरपालिका को दी. यहां के लोगों ने बताया कि शाहिद नामक एक प्रमोटर ने बिल्डिंग बनायी थी. उसे कई बार फोन किया गया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया. इस घटना को लेकर खुद बाली नपा के इंजीनियर भी हैरान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola