यौन उत्पीड़न के आरोप में पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 10 Feb 2026 1:59 AM

विज्ञापन

जिले के चंडीतला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिजहाटी ग्राम पंचायत के एक तृणमूल कांग्रेस समर्थित पंचायत सदस्य को पड़ोसी युवती से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हुगली के चंडीतला में पड़ोसी युवती की शिकायत पर हुई कार्रवाई

हुगली. जिले के चंडीतला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिजहाटी ग्राम पंचायत के एक तृणमूल कांग्रेस समर्थित पंचायत सदस्य को पड़ोसी युवती से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सोमवार दोपहर पीड़िता के परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर चंडीतला थाने की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर लंबे समय से युवती को प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे थे. मामला सामने आने के बाद दोनों परिवारों और पड़ोसियों की मौजूदगी में बैठक कर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. बताया जाता है कि जब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने पहुंची, तो आक्रोशित भीड़ ने उसे पुलिस के हाथों से छीनकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. अतिरिक्त पुलिस बल के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया और आरोपी को सुरक्षित थाने ले जाया गया. पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है. आरोपी को मंगलवार को श्रीरामपुर अदालत में पेश किया जायेगा. इधर, पंचायत के अन्य सदस्यों ने भी ग्राम पंचायत प्रधान से आरोपी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. भाजपा नेता गुंजन चक्रवर्ती ने घटना को निंदनीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं, जिला परिषद मेंटर सुबीर मुखोपाध्याय ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनायी जायेगी और दोष सिद्ध होने पर कठोरतम सजा सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola