ePaper

सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर नर्स ने मांगी माफी

Updated at : 22 Aug 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर नर्स ने मांगी माफी

उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के एक अस्पताल की नर्स को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने के कारण माफी मांगनी पड़ी.

विज्ञापन

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के एक अस्पताल की नर्स को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने के कारण माफी मांगनी पड़ी. आरजीकर अस्पताल की घटना के विरोध में राज्यव्यापी जारी आंदोलन के बीच सोशल मीडिया में तरह-तरह के पोस्ट आ रहे हैं. इसी, बीच बशीरहाट के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की एक नर्स प्रियंका सरकार के फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक पोस्ट देखा गया. पोस्ट के बशीरहाट पुलिस जिला के साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों की नजर में आते ही पुलिस बशीरहाट के उक्त अस्पताल में पहुंची और नर्स से पूछताछ की. उसने बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट से गलती से पोस्ट हो गया था. इसके लिए उसने माफी भी मांगी. मालूम रहे कि हालही में तालतला थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में लेकटाउन थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय बी.कॉम की एक छात्रा को गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola