बंगाल में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं : रचना बनर्जी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 1:38 AM
कार्तिक पूजा में बतौर मुख्य अतिथि हुगली की सांसद रचना बनर्जी शामिल हुईं. मौके पर उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है.
प्रतिनिधि, हुगली
बांसबेड़िया नगरपालिका के वार्ड-4 स्थित मिलन पल्ली में नटराज पूजा कमेटी द्वारा आयोजित कार्तिक पूजा में बतौर मुख्य अतिथि हुगली की सांसद रचना बनर्जी शामिल हुईं. मौके पर उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. राज्य सरकार इनसे निबटना बखूबी जानती है. तृणमूल पार्षद सुशांत घोष के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरजी कर कांड को लेकर सांसद ने कहा कि वह भी चहती हैं कि इस मामले का शीघ्र निबटारा हो.
बता दें कि यहां राजस्थान के उमेद भवन पैलेस के तर्ज पर पंडाल बनाया गया है. पंडाल के भीतर राजसी सजावट, नटराज प्रतिमा की मनमोहक अभिव्यक्ति और अद्भुत विद्युत सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है. मंडप को देखने के लिए काफी भीड़ जुट रही है. इसके मद्देनजर सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल अपनी सांस्कृतिक धरोहर और त्योहारों की भव्यता के लिए जाना जाता है. ऐसे आयोजनों से हमारी परंपरा और मजबूत होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










