ePaper

नितिन नबीन ने उठाया रोजगार और भ्रष्टाचार का मुद्दा, बोले- नौकरी के लिए बंगाल आते थे लोग, अब दूसरे राज्य जा रहे यहां के युवा

Updated at : 28 Jan 2026 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
नितिन नबीन ने उठाया रोजगार और भ्रष्टाचार का मुद्दा, बोले- नौकरी के लिए बंगाल आते थे लोग, अब दूसरे राज्य जा रहे यहां के युवा

Nitin Nabin नितिन नबीन ने कहा- मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ, हमने कई राज्यों में ऐसे निरंकुश शासकों का नाश किया है. हमने उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछली सरकारों को भी उखाड़ फेंका है. अब बंगाल की बारी है. जनता तैयार हो जाए, भाजपा के पदाधिकारी भी तैयार हो जाएं, इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है. किसी भी भाजपा कार्यकर्ता की चिंता न करें, पूरा भाजपा परिवार हर भाजपा पदाधिकारी के साथ खड़ा है. बस संघर्ष करें.

विज्ञापन

Nitin Nabin दुर्गापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि बंगाल कारोबार का कब्रगाह बन चुका है. ममता बनर्जी ने लोगों से वादा किया था कि बंगाल में उनकी सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा. ममता बनर्जी ने बंगाल में उद्योग स्थापित करने का सपना दिखाया था., लेकिन वह साकार नहीं हुआ. जिस सिंगूर के लोगों ने उन्हें सत्ता तक पहुंचाया, जहाँ आंदोलन हुआ. अब वहां के लोग दुखी हैं, क्योंकि वहाँ कुछ भी विकसित नहीं हुआ है.

विकास के साथ खड़ी भाजपा

दुर्गापुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, तब दुर्गापुर के औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश में अलग-अलग जगहों से युवा आते थे. अब इस शहर के युवा नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों में जा रहे हैं. नितिन नबीन ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार सत्ता में केवल युवाओं को उद्योग स्थापित करने का सपना दिखाया, उसे साकार करने का कोई प्रयास नहीं हुआ. नितिन नवीन ने कहा कि हमने देखा है कि दुर्गापुर में किस तरह बर्बाद किया गया हैं. भाजपा बंगाल के विकास में आपके साथ खड़ी रहेगी.

तृणमूल की कठपुतली नहीं बने नौकरशाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा- मैं डीएम-एसडीओ से कह रहा हूं कि यह सरकार चार दिन की है. उनकी बातों में मत नाचो. कठपुतली मत बनो. आप प्रशासन के लोग हैं, जनता के साथ खड़े रहो. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा- मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से कह रहा हूं कि हमें आम जनता के घर-घर जाकर उन्हें तृणमूल के भ्रष्टाचार के बारे में बताना होगा. ममता पर हमला करने हुए नितिन नबीन ने कहा- मैं आपको बता दूं, बंगाल की जनता ने आपके द्वारा पैदा की गई अराजकता से तंग आ चुकी है. जनता अब आपके खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है. अब वह दिन दूर नहीं, जब आप सत्ता से बाहर होंगी.

अपराधियों को बचा रही सरकार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि यहां की सरकार अपराधियों को बचा रही है. हमने दुष्कर्म के बारे में की गई सभी टिप्पणियाँ देखी हैं. मैं इस मानसिकता का विरोध करता हूँ. मैं मुख्यमंत्री की टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को शाम को बाहर जाने की क्या जरूरत है. बंगाली महिलाएं आधुनिक हैं. वे ही बंगाली संस्कृति को आगे बढ़ा रही हैं. क्या उन्हें घर पर रहने के लिए कहा जा रहा है.

बंगाल में एक भी बांग्लादेशी के लिए जगह नहीं

SIR के विरोध पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये लोग एसआईआर के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं. अब दिल्ली जाकर रोएंगे. एसपी और डीएम के साथ लकड़ी की कठपुतलियों की तरह नाच रहे हैं और यहां लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि चुनाव आयोग ऐसा कर रहा है. आयोग घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहता है. केवल उन्हीं लोगों को बंगाल में रहने का अधिकार मिलेगा, जो बंगाल में पैदा हुए हैं, जो बंगाल की धरती पर रहते हैं. बांग्लादेश से आए किसी भी घुसपैठिए को यहां रहने का अधिकार नहीं दिया जाएगा.

बंगाल में भ्रष्टाचार की फैक्टरी

नितिन नवीन ने कहा कि आपने बंगाल की जनता को आश्वासन दिया था कि आप सभी भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे, लेकिन अब आपने एक बड़ी फैक्ट्री खोल दी है, जहां जमीनी स्तर के विधायकों और मंत्रियों द्वारा लगातार जबरन वसूली की जा रही है. नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर को बचाया है, जहां श्यामा प्रसाद ने अपना बलिदान दिया था. 2011 में हमने बंगाल में युवा मोर्चा की शुरुआत की. यह कश्मीर के लाल चौक तक पहुंचा, लेकिन इसकी शुरुआत यहीं से हुई थी.

Also Read: नितिन नबीन का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- बंगाल को बांग्लादेश बनाने की हो रही कोशिश

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola