ePaper

संदिग्ध आतंकी व उसके पिता से एनआइए ने की मैराथन पूछताछ

Updated at : 14 Dec 2024 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी व उसके पिता से एनआइए ने की मैराथन पूछताछ

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा रची आतंकवादी साजिश के एक मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल समेत देशभर में 19 स्थानों पर गुरुवार को छापेमारी की थी.

विज्ञापन

उसके ठिकाने से लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल व कुछ दस्तावेज जब्त कर चुकी है केंद्रीय एजेंसी संवाददाता, कोलकाता. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा रची आतंकवादी साजिश के एक मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल समेत देशभर में 19 स्थानों पर गुरुवार को छापेमारी की थी. हुगली के आरामबाग के मायापुर सोनापाड़ा इलाके में रहने वाले युवक शेख सबीरुद्दीन अली के ठिकाने पर रेड हुई थी. उसके आवास से लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन व कुछ दस्तावेज जब्त किये गये थे. अली और उसके पिता शेख सैफुद्दीन अली को पूछताछ के लिए नोटिस भी दिया गया था. इस बाबत शुक्रवार को दोनों सॉल्टलेक स्थित एनआइए कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे मैराथन पूछताछ की गयी. सबीरुद्दीन अली के आवास पर छापेमारी को लेकर इलाके के निवासी अचंभित हैं. उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ निवासियों का कहना है कि वह काफी मेधावी युवक है. उसने बीएड भी उत्तीर्ण किया. इलाके में उसका किसी से विवाद भी नहीं था. ऐसे में उसके ठिकाने पर एनआइए की रेड पर स्थानीय लोग हैरत में भी हैं. संघीय जांच एजेंसी ने गत गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हुगली, असम के ग्वालपाड़ा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद, मुंबई और अमरावती, उत्तर प्रदेश के झांसी, बरेली, देवबंद और सहारनपुर, बिहार के सीतामढ़ी, जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रियासी, बडगाम और अनंतनाग, राजस्थान के डूंगरपुर और गुजरात के मेहसाणा समेत 19 स्थानों पर छापे मारे थे. छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, सीडी और हार्ड डिस्क समेत कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये हैं. एनआइए के एक अधिकारी के मुताबिक संघीय एजेंसी का यह अभियान गिरफ्तार किये गये जैश-ए-मोहम्मद गुर्गे शेख सुल्तान सलाउद्दीन अयूबी से जुड़ा हुआ है. अयूबी को को इस साल अक्तूबर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी दुष्प्रचार सामग्री का प्रसार करने और आतंकी संगठन से प्रेरित होकर युवाओं को जमात संगठन में भर्ती करने एवं उन्हें कट्टरपंथी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola