एचएमसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी अवैध निर्माण की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

शहर में अवैध निर्माण रोकने के लिए हावड़ा नगर निगम भरसक प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

अवैध निर्माण के प्रति निगम सख्त

हावड़ा. शहर में अवैध निर्माण रोकने के लिए हावड़ा नगर निगम भरसक प्रयास कर रही है. अब अवैध निर्माण होने की जानकारी निगम की वेबसाइट पर मिल जायेगी. यह जानकारी सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में हावड़ा नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती ने दी.

उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर होल्डिंग नंबर देने से ही पूरी जानकारी मिल जायेगी. अवैध निर्माण की जानकारी लेने के लिए निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. अगर किसी व्यक्ति को निर्माणाधीण अपार्टमेंट को लेकर कोई संदेह होता है, तो वह वेबसाइट पर होल्डिंग नंबर देकर उसे अपार्टमेंट से संबंधित पूरी जानकारी मिल जायेगी. डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि यह पहल शहर में अवैध निर्माण को रोकने के लिए है. उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए टीमों की संख्या भी बढ़ायी जा रही है. डॉ चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले साल 107 अवैध निर्माण तोड़े गये थे. इस साल यह आंकड़ा 140 तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola