भतीजे पर चाचा की हत्या का आरोप, चार गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Dec 2024 1:15 AM
शंभु के मकान की छत का पानी सुकुमार के मकान के रसोई घर में गिरने को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता था.
खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल नगरपालिका के वार्ड नंबर एक के रघुनाथ चौक इलाके में छत का पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में एक भतीजे ने कुल्हाड़ी से अपने चाचा पर वार करके उसकी हत्या कर दी. हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी सहित परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सुकुमार दोलई (55) और गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम बापन दोलाई (भतीजा ), रिंकू दोलई (बापन की पत्नी), शंभु दोलई (मृतक का बड़ा भाई ), सरस्वती दोलई (मृतक की भाभी) बताये गये हैं. मालूम हो कि सुकुमार और शंभु दोलई का मकान एक दूसरे से सटा हुआ है. शंभु के मकान की छत का पानी सुकुमार के मकान के रसोई घर में गिरने को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता था. शनिवार को भी इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ, जिससे रिंकू की मौजूदगी ने परिस्थिति को उत्तेजित कर दिया. इस बीच बापन ने गुस्से में आकर अपने चाचा के सिर और छाती पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही चाचा की मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने आरोपी और उसके परिवार को बंधक बनाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने ले गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










