नरेंद्रपुर : महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बारूईपुर. दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने रविवार रात इसकी शिकायत दर्ज करायी. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रह ही है. आरोपी की पत्नी ने भी उसे कड़ी सजा देने की मांग की है. आरोपी पीड़ित महिला का पड़ोसी है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पीड़िता घर में अकेली थी. मौका देख आरोपी उसके घर में घुस गया और उससे दुष्कर्म किया. साथ ही किसी से कुछ बताने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी भी दी. लेकिन रविवार रात को महिला ने नरेंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. आरोपी एफसीआइ में काम करता है. तारातला में उसका ऑफिस है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola