नवद्वीप : गौरंगा पुल में फिर दिखी दरार

Updated:
विज्ञापन

नदिया के नवद्वीप के गौरंग पुल में दरार देखी गयी. इसके बाद से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है.

विज्ञापन

दो वर्ष पहले भी देखी गयी थी दरार

प्रतिनिधि, कल्याणी

नदिया के नवद्वीप के गौरंग पुल में दरार देखी गयी. इसके बाद से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. घटना की जानकारी पाकर जिले के लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता बुलबुल इस्लाम मौके पर पहुंचे और पुल का जायजा लिया. पुल में आयी दरार वाले हिस्से को बांस से घेर दिया गया है और मरम्मत कार्य किया जा रहा है.

गौरतलब है कि लगभग दो वर्ष पहले भी इसी स्थान पर गौरंगा पुल में दरार आ गयी थी.राज्य मंत्री उज्ज्वल विश्वास ने भी इलाके का दौरा किया और पुलिस का निरीक्षण किया. इस संबंध में कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पुल में दरार देखी गयी है. मरम्मत कार्य जारी है. यह दरार कैसे आयी, इसकी भी जांच की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola