मालदा में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 31 Jan 2026 2:03 AM
शुक्रवार सुबह घर से लगभग दो किलोमीटर दूर जीतारपुर इलाके में स्थानीय लोगों ने उनका रक्तरंजित शव पड़ा देखा
कोलकाता. मालदा जिले के चांचल-2 ब्लॉक अंतर्गत गौरहंड ग्राम पंचायत के जीतारपुर इलाके में शुक्रवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान अनारुल हक (30) के रूप में हुई है. मृतक अनारुल हक का घर पास के हरिश्चंद्रपुर-2 ब्लॉक के मशालदह ग्राम पंचायत के मोहनपुर इलाके में है. परिवार के अनुसार, अनारुल अपने पक्के मकान के निर्माण का काम शुरू किया था. गुरुवार को वह घर बनाने का सामान खरीदने के लिए लाखों रुपये लेकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. उनका मोबाइल फोन भी बंद था. शुक्रवार सुबह घर से लगभग दो किलोमीटर दूर जीतारपुर इलाके में स्थानीय लोगों ने उनका रक्तरंजित शव पड़ा देखा. शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे. परिवार का आरोप है कि अनारुल की साजिश के तहत हत्या की गयी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर चांचल के एसडीपीओ सोमनाथ साहा और चांचल थाना प्रभारी अभिजीत दत्त पहुंचे. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










