अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2024 1:52 AM
दक्षिण 24 परगना के रायदीघी थाना अंतर्गत नंदकुमारपुर ग्राम पंचायत अधीन बोलेर बाजार इलाके में दिनदहाड़े एक अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी.
पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
संवाददाता, कोलकाता
दक्षिण 24 परगना के रायदीघी थाना अंतर्गत नंदकुमारपुर ग्राम पंचायत अधीन बोलेर बाजार इलाके में दिनदहाड़े एक अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. यह घटना मंगलवार सुबह की है. मृतक की पहचान शेख बहादुर (57) के रूप में हुई है. वह मोहम्मद नगर इलाके का निवासी था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. रायदीघी में एक दिन पहले (सोमवार को) दिलीप नाइया नामक एक श्रमिक का गला कटा शव बरामद किया गया था. इसके बाद उसी इलाके में सरेआम एक अधेड़ की हत्या की घटना हुई.
जानकारी के अनुसार, सुबह में बहादुर बोलेर बाजार स्थित एक चाय दुकान पर आया था. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसपर धारदार हथियार से कई वार किये और वहां से भाग निकला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बहादुर को रायदीघी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. सूत्रों के अनुसार, बहादुर का उसके चाचा के बेटे शेख शहादत के साथ पारिवारिक व आर्थिक लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. पहले कई बार दोनों के बीच झड़प हो चुकी थी. कुछ दिनों पहले शहादत के घर पर चोरी हुई थी. उस घटना को लेकर शहादत और उसके परिजन बहादुर के परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. सुंदरवन के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










