अवैध निर्माण पर मेयर ने तृणमूल पार्षद अनन्या बनर्जी का किया बचाव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 12:46 AM

विज्ञापन

उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कई जानकारियां भी प्रस्तुत कीं. इसके साथ ही कहा कि पार्षद ने अपना प्रभाव दिखा कर रिटेंशन मनी के भुगतान में भी गड़बड़ी की है.

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम के वार्ड 109 की तृणमूल पार्षद अनन्या बनर्जी पर भाजपा काउंसिलर सजल घोष द्वारा पहले ही अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया गया था. अब श्री घोष ने शुक्रवार को कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन में इस मुद्दे को उठाया. वार्ड 50 के पार्षद सजल घोष द्वारा मासिक अधिवेशन में इस मुद्दे को उठाये जाने से माहौल गरमा गया. उधर, तृणमूल पार्षद ने भी सजल घोष पर अवैध निर्माण किये जाने का आरोप लगाया. श्री घोष ने कहा कि कोलकाता नगर निगम द्वारा इमारत को ध्वस्त करने का आदेश जारी किये जाने के बावजूद अवैध हिस्सों को वैध क्यों और कैसे किया गया ? उनका दावा है कि तृणमूल पार्षद अनन्या बनर्जी ने 32 लाख रुपये की रिटेंशन मनी का भुगतान कर अवैध हिस्से को वैध किया है. उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कई जानकारियां भी प्रस्तुत कीं. इसके साथ ही कहा कि पार्षद ने अपना प्रभाव दिखा कर रिटेंशन मनी के भुगतान में भी गड़बड़ी की है. पर कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने अधिवेशन कक्ष में तृणमूल पार्षद का बचाव किया. हालांकि, मेयर ने माना कि पार्षद की पांच मंजिली इमारत में सीढ़ियां और लिफ्ट जिस स्थान पर हैं उसका कुछ हिस्सा अवैध था. पर निगम के भवन अधिनियम के तहत उन अवैध हिस्सों को वैध कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola