करंट से राजमिस्त्री की मौत प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज

Updated:
विज्ञापन

सासन के टाकी रोड पर दादपुर मोड़ के पास सोमवार को हाइ टेंशन तार के संपर्क में आने से छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री सैफुल इस्लाम की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बारासात. सासन के टाकी रोड पर दादपुर मोड़ के पास सोमवार को हाइ टेंशन तार के संपर्क में आने से छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री सैफुल इस्लाम की मौत हो गयी. मृतक 33,000 वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गुस्साये मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और पांच लोगों को हिरासत में लिया. हालांकि, कथित तौर पर तृणमूल समर्थित कुछ लोगों ने उन्हें पुलिस की गाड़ी से छुड़ा लिया. इसके बाद बारासात पुलिस ने बड़ी संख्या में जवान भेजकर प्रदर्शनकारियों को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola