ePaper

Manoj Mitra Death : ममता बनर्जी ने बंगाल के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज मित्रा के निधन पर जताया शोक

Updated at : 12 Nov 2024 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
Manoj Mitra Death : ममता बनर्जी ने बंगाल के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज मित्रा के निधन पर जताया शोक

Manoj Mitra Death : तपन सिन्हा की फिल्म ‘बंछारामर बागान’ में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर मित्रा ने महान निर्देशक सत्यजीत रे की ‘घरे बाइरे’ और ‘गणशत्रु’ जैसी फिल्म में भी काम किया है.

विज्ञापन

Manoj Mitra Death : सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को अपने नाटकों के जरिये उठाने वाले कलाकार, लेखक एवं निर्देशक मनोज मित्रा का मंगलवार को निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. परिजनों ने बताया कि वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों के कारण मनोज मित्रा का निधन हुआ.एक चिकित्सक के अनुसार, बंगाली रंगमंच के मशूहर कलाकार मित्रा ने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली.

ममता बनर्जी ने मनोज मित्रा के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मनोज मित्रा के निधन पर शोक जताया है. फिलहाल मुख्यमंत्री दार्जिलिंग में हैं. वहां से उन्होंने एक्स हैंडल पर अपना दु:ख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘प्रसिद्ध कवि, नाटककार और निर्देशक ‘बंगविभूषण मनोज मित्र’ के निधन से दु:खी हूं. बंगाली थिएटर और फिल्म जगत में उनका योगदान उत्कृष्ट था. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं.

अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर थे मनोज मित्रा

तपन सिन्हा की फिल्म ‘बंछारामर बागान’ में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर मित्रा ने महान निर्देशक सत्यजीत रे की ‘घरे बाइरे’ और ‘गणशत्रु’ जैसी फिल्म में भी काम किया है. फिल्म ‘बंछारामर बागान’ मित्रा के नाटक ‘सजानो बागान’ पर आधारित थी.अपनी कॉमेडी और खलनायक की भूमिकाओं के लिए मशहूर मित्रा ने बुद्धदेव दासगुप्ता, बासु चटर्जी, तरुण मजूमदार, शक्ति सामंत और गौतम घोष की फिल्मों में भी अभिनय किया है.

Also Read : Bengal Ed Raid : बंगाल में एक बार फिर ईडी आई एक्शन में, 12 जगहों पर हुई छापेमारी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola