Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, आदिवासियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक अलग विभाग बनाया गया है और कई विकास बोर्ड गठित किये गये हैं.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी आदिवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.’ उन्होंने कहा, ‘बांग्ला में हम इस दिन को ‘आदिवासी दिवस’ के रूप में मनाते हैं.

ममता सरकार आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

इस दिन हम अपने समाज और पर्यावरण के लिए अपने आदिवासी भाइयों के अमूल्य योगदान का सम्मान करते हैं और पूरे राज्य में उनकी जीवंत परंपराओं, कला और विरासत का जश्न मनाते हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक अलग विभाग बनाया गया है और कई विकास बोर्ड गठित किये गये हैं.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की 83वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

झाड़ग्राम में ममता बनर्जी ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच से झाड़ग्राम मे 64 एकड़ जमीन पर दस करोड़ रुपये की लागत से टाइगर सफारी ,शापिंग मॉल और सिनेमा हॉल बनाने की घोषणा की. शापिंग मॉल में आनंद धारा और सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़े लोग अपने सामानों को बड़ी आसानी से बिक्री कर सके ,इस बात का विषेश ध्यान रखा गया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग पहले झाड़ग्राम में स्वास्थ्य सेहत के लिये आते थे ,लेकिन मावोदियों के आतंक के कारण झाड़ग्राम में टूरिज्म का अस्तित्व मिटता जा रहा है. तृणमूल ने जब राज्य की सता को संभाली,तब झाड़ग्राम की काया ही पलट कर दी.मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक में विनेश फोगाट के साथ हुये किस्से का भी जिक्र करते हुये कहा कि जब वे केन्द्र में यूथ और स्पोर्ट्स मिनिस्टर थी,तब उन्होंने देश का गर्व बढाने के लिये खिलाड़ी तैयार करने की कोशिश की थी,जो काफी हद तक सफल भी हुआ था.वही विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री ने कइ सौगात भी भेंट किया.

Narendra Modi : चुनावी रैलियों के लिए फिर बंगाल आयेंगे नरेन्द्र मोदी व अमित शाह.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola