ePaper

ममता बनर्जी 30 दिसंबर को संदेशखाली जाएंगी, कहा- मैंने अपना वादा निभाया

Updated at : 26 Dec 2024 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
RG Kar Case

RG Kar Case

Mamata Banerjee Sandeshkhali Visit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह 30 दिसंबर को संदेशखाली जाएंगी. वहां एक कार्यक्रम में भाग लेंगीं. ममता ने कहा कि मैंने अपना वादा निभाया.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Sandeshkhali Visit:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 30 दिसंबर को संदेशखाली जा रही हैं. उन्होंने खुद गुरुवार (26 दिसंबर) को यह जानकारी दी. ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने आपको आश्वासन दिया था कि मैं संदेशखाली आऊंगी. मैंने अपना वादा पूरा किया. ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वह गंगासागर मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गंगासागर भी जाएंगीं. 6 जनवरी को वह सागरद्वीप जाएंगीं और 7 जनवरी को वहां से लौट आएंगीं.

जनवरी में शुरू हुआ था शेख शाहजहां के खिलाफ आंदोलन

उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जनवरी 2024 की शुरुआत में तृणमूल नेता शेख शाहजहां के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया था. महिलाओं के आंदोलन से बंगाल सरकार हिल गई थी. राशन भ्रष्टाचार घोटाला मामले की जांच के लिए टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घर छापेमारी के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम संदेशखाली पहुंची, तो महिलाओं ने एक अलग मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया.

संदेशखाली की महिलाओं के खुलासे ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए

इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां की करतूतें दुनिया के सामने आई. महिलाओं ने एजेंसी के अधिकारियों को बताया कि शेख शाहजहां और उसके समर्थकों ने क्षेत्र की महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया. महिलाओं ने जो बातें बताईं, उसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए. महिलाओं ने कहा कि टीएमसी के गुंडे घर-घर जाते हैं. कोई खूबसूरत महिला या लड़की दिख जाए, तो उसे पार्टी ऑफिस ले जाते हैं. कई-कई रात तक उसे पार्टी ऑफिस में रखते हैं. दुष्कर्म करते हैं. फिर नई महिला की तलाश में निकल पड़ते हैं.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरें यहां पढ़ें

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई सीबीआई जांच

इतना ही नहीं, महिलाओं ने यह भी बताया कि शेख शाहजहां और उसके साथियों ने लोगों की जमीनें कब्जा कर ली हैं. शुरू में सरकार ने इस मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन लोगों के आंदोलन के आगे उसकी एक न चली. हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे मामले की सीबीआई जांच शुरू हुई. सरकार ने डीआईजी रैंक की महिला अधिकारी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया. मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाया. सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें

Sandeshkhali Incident Explained: हर जगह संदेशखाली की चर्चा, स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम पर

Sandeshkhali Incident : संदेशखाली की महिलाओं ने लिया यू-टर्न, दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने के लिये भाजपा पर जबरदस्ती करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola