ePaper

दीपावली से पहले भयावह अग्निकांड से तिहट्टी बाजार के व्यवसायी मायूस, भारी नुकसान

Updated at : 23 Oct 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली से पहले भयावह अग्निकांड से तिहट्टी बाजार के व्यवसायी मायूस, भारी नुकसान

मध्य कोलकाता के बऊबाजार थाना क्षेत्र के तिहट्टी बाजार के निकट इजरा स्ट्रीट में बुधवार की शाम को आग लगने से अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. आग से व्यवसायियों को काफी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि इजरा स्ट्रीट में जहां आग लगी है, उसके आसपास बड़ी संख्या में टुन्नी लाइट की दुकानें हैं. दीपावली के कारण प्रत्येक दुकान में बड़े परिमाण में माल स्टॉक किये गये थे.

विज्ञापन

कोलकाता.

मध्य कोलकाता के बऊबाजार थाना क्षेत्र के तिहट्टी बाजार के निकट इजरा स्ट्रीट में बुधवार की शाम को आग लगने से अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. आग से व्यवसायियों को काफी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि इजरा स्ट्रीट में जहां आग लगी है, उसके आसपास बड़ी संख्या में टुन्नी लाइट की दुकानें हैं. दीपावली के कारण प्रत्येक दुकान में बड़े परिमाण में माल स्टॉक किये गये थे. इस अग्निकांड में आसपास की लगभग 12 दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की बात कही गयी है, जबकि कुछ दुकानों को हल्का नुकसान पहुंचा है.

इधर, दमकलकर्मियों का कहना है कि जहां आग लगी थी, वहां तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा होने के कारण उन्हें थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन समय पर अग्निकांड के स्रोत का पता लगाने के बाद उसे चारों तरफ से घेरकर पानी फेंकने के कारण आग आसपास बडे़ आकार में नहीं फैली. जहां सबसे पहले आग लगी थी, वहां खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था. इधर, अग्निकांड की वजह से कुछ देर तक रवींद्र सरणी में ट्रैफिक सेवा प्रभावित रही. देर शाम तक दमकल मंत्री सुजीत बोस भी मौके पर पहुंच चुके थे. वह अग्निशमन व्यवस्था की खुद निगरानी कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola