बनगांव : युवती के अपहरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बनगांव थाना अंतर्गत चांदा इलाके में पिछले सप्ताह घर से बुलाकर एक युवती के अपहरण के मामले में मूल आरोपी आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बनगांव थाना अंतर्गत चांदा इलाके की घटना
प्रतिनिधि, बनगांव
बनगांव थाना अंतर्गत चांदा इलाके में पिछले सप्ताह घर से बुलाकर एक युवती के अपहरण के मामले में मूल आरोपी आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
इससे पहले गाड़ी चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात को आशीष को बनगांव के त्रिकोण पार्क इलाके से दबोचा गया.
मालूम रहे कि पिछले शनिवार को आशीष ने एक गाड़ी से उक्त इलाके में एक बच्चे के जरिये युवती को उसके घर से बुलाकर उसका अपहरण कर लिया था. घटना के बाद युवती के परिजनों व इलाके के लोगों ने बनगांव-बागदा सड़क अवरोध कर देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया था. बाद में दूसरे दिन राणाघाट से युवती को मुक्त कराया गया था और गाड़ी चालक सहित दो लोगों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन आशीष फरार था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










