चॉपर से हमले का मुख्य आरोपी उत्तम सोनकर समेत तीन गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 2:08 AM

विज्ञापन

चॉपर से जानलेवा हमला करने की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी उत्तम सोनकर (48) व उसके दो अन्य साथी संजय चक्रवर्ती (50) एवं अविनाश सोनकर (35) को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान थानाक्षेत्र स्थित नूतन बाजार में सरेआम कार्तिक सोनकर उर्फ खरगोश (34) नामक व्यक्ति पर चॉपर से जानलेवा हमला करने की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी उत्तम सोनकर (48) व उसके दो अन्य साथी संजय चक्रवर्ती (50) एवं अविनाश सोनकर (35) को गिरफ्तार कर लिया है. घटना नूतन बाजार के मुर्गीपट्टी इलाके में रविवार शाम करीब 7.30 बजे को हुई थी. हमले में बुरी तरह से घायल कार्तिक सोनकर उर्फ खरगोश का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद अस्पताल में लिये गये बयान में कार्तिक ने बड़तला थाने की पुलिस के सामने हमले से जुड़े तीन लोगों का नाम लिया, जिसमें उत्तम प्रमुख हमलावर था, जबकि अन्य दो आरोपी उसके साथ खड़े थे. घायल कार्तिक की शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों को खंगाला, जिसके बाद उत्तम सोनकर और उसके दो साथियों को पास के इलाके से गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि नूतन बाजार इलाके में मुर्गी पट्टी के पास रविवार रात को कार्तिक सोनकर अपनी बाइक लेकर इलाके में खड़ा था. इसी समय अपने साथियों के साथ अचानक वहां उत्तम आ धमका. उसके हाथों में चाॅपर था. वह बिना कुछ कहे, कार्तिक पर ताबड़तोड़ हमले करने लगा. इस हमले में कार्तिक लहूलुहान होकर वहीं गिर गया. इधर, हमला होते देख जबतक आसपास के लोग वहां मदद के लिए पहुंचते, तब तक उत्तम अपने साथियों के साथ वहां से भाग निकला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola