लिलुआ : सड़क हादसे में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

लिलुआ थाना अंतर्गत पकोड़ी गली में हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी.

विज्ञापन

हावड़ा. लिलुआ थाना अंतर्गत पकोड़ी गली में हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी. मृतक की शिनाख्त विवेक प्रसाद (20) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, यह एक जर्जर कल्वर्ट है. शनिवार की सुबह युवक बाइक से अपने काम पर जा रहा था कि इसी समय वह कल्वर्ट से टकरा कर घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पथावरोध किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से यह कल्वर्ट जर्जर हालत में है. आये दिन यहां जाम और सड़क दुर्घटना होती है. बाली नगरपालिका को इसे ठीक कराने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ और इसी लापरवाही में एक की जान चली गयी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर स���ाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola