महिला की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Updated:
विज्ञापन

अभियुक्त का नाम अभिजीत देव (31) है.

विज्ञापन

बारासात. हाबरा थाना इलाके में 28 अप्रैल 2017 को रिता पाल (56) नामक एक महिला की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी. जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियुक्त का नाम अभिजीत देव (31) है. उसने पारिवारिक विव��द में लोहे की रॉड से महिला पर हमला कर दिया था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट चली लगी थी. अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था. फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट जमा की थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola