कोलकाता मेट्रो : यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सुबह 6 बजे पहली ट्रेन, रात 10:43 बजे अंतिम, देखें पूरा टाइम-टेबल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता मेट्रो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kolkata Metro Time-Table: कोलकाता मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कामकाज के बदलते समय को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ने ब्लू और ग्रीन लाइन की समय-सारिणी में अहम बदलाव किए हैं. अब पहली ट्रेन सुबह 6 बजे से शुरू होगी और आखिरी ट्रेन रात 10:43 बजे तक चलेगी.

विज्ञापन

Kolkata Metro Time-Table: कामकाज के बदलते समय और देर रात लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ब्लू और ग्रीन लाइन की समय-सारिणी (Time-Table) में बदलाव कर दिया है. इसे सोमवार (27 जुलाई) से लागू किया जा रहा है. कोलकाता शहर में देर रात तक काम करने वाले और सुबह जल्दी निकलने वाले यात्रियों के लिए यह राहत की खबर है.

विज्ञापन

रात में बढ़ रही मेट्रो की भीड़ : अधिकारी

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में रात के समय कोलकाता मेट्रो में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गयी है. रात की आखिरी ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेट्रो सेवाओं का विस्तार करना जरूरी हो गया था. सोमवार से लागू होने जा रही इस नयी व्यवस्था से दफ्तर, अस्पताल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से देर से निकलने वाले लोगों को सुरक्षित और फास्ट ट्रांसपोर्ट सर्विस मिलेगी.

ब्लू लाइन: पहली मेट्रो का समय (First Metro Timings)

प्रस्थान स्टेशन (Departure)गंतव्य स्टेशन (Destination)नया समय (New Time)
दक्षिणेश्वरशहीद खुदीरामसुबह 06:00 बजे
शहीद खुदीरामदक्षिणेश्वरसुबह 06:00 बजे
महानायक उत्तम कुमारदक्षिणेश्वरसुबह 06:15 बजे
महानायक उत्तम कुमारदमदमसुबह 06:15 बजे
दमदममहानायक उत्तम कुमारसुबह 06:15 बजे
दमदमशहीद खुदीरामसुबह 06:15 बजे

ब्लू लाइन: अंतिम मेट्रो का समय (Last Metro Timings)

प्रस्थान स्टेशन (Departure)गंतव्य स्टेशन (Destination)नया समय (New Time)
दक्षिणेश्वरशहीद खुदीरामरात 10:03 बजे
दक्षिणेश्वरमहानायक उत्तम कुमाररात 10:18 बजे
दक्षिणेश्वरमहानायक उत्तम कुमार (विशेष)रात 10:28 बजे
दमदमशहीद खुदीरामरात 10:15 बजे
दमदममहानायक उत्तम कुमाररात 10:30 बजे
शहीद खुदीरामदक्षिणेश्वररात 10:15 बजे
शहीद खुदीरामदमदमरात 10:30 बजे
महानायक उत्तम कुमारदमदम (अंतिम सर्विस)रात 10:43 बजे

ये भी पढ़ें: कोलकाता: टीवीएम 'दुर्गा' पहुंची विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन, एक साल पहले शुरू किया था सफर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola