Kolkata Doctor Murder : सुप्रीम कोर्ट में आरजी कर मामले की सुनवाई आज

Updated:
विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder: सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार इसे लेकर अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ में सुनवाई होनी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में सिविक वॉलंटियर की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब की है. साथ ही मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था व आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी जानकारियां मांगी हैं.

विज्ञापन

जांच पर प्रगति रिपोर्ट पेश करेगी सीबीआइ

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार इसे लेकर अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है. साथ ही सीबीआइ को जांच की प्रगति रिपोर्ट भी शीर्ष अदालत को सौंपनी होगी. गौरतलब रहे कि इससे पहले 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में आरजी कर मामले की सुनवाई हुई थी और उस दिन कोर्ट ने बंगाल सरकार को राज्य के स्कूलों, मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में सिविक वॉलंटियर की तैनाती नहीं करने का आदेश दिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola