शांतिपुर की दो नाबालिगों का अपहरण

Updated:
विज्ञापन

नदिया जिले के मदनपुर और राणाघाट के दो युवकों पर शांतिपुर से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कल्याणी

नदिया जिले के मदनपुर और राणाघाट के दो युवकों पर शांतिपुर से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने का आरोप लगा है. उनके परिजन 12 दिनों से लापता छात्राओं की राह देख रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि अपहरण के पीछे कल्याणी का शाहिद शेख और राणाघाट के कनाईपुर का निवासी यानूर मंडल शामिल हैं.

घटना नदिया जिले की शांतिपुर नगरपालिका के आठ नंबर वार्ड के बंशतला इलाके की है. 15 साल की नाबालिग लड़की रवींद्र विद्यापीठ की नौवीं कक्षा की छात्रा है.

वहीं, दूसरी लापता छात्रा सूत्रगढ़ गर्ल्स स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा है. उसकी उम्र 12 वर्ष है. दोनों बहनें हैं. परिजनों के अनुसार गत आठ नवंबर सुबह करीब 11 बजे दोनों आधार कार्ड में त्रुटि सुधरवाने के लिए निकली थीं. उसके बाद से नहीं लौटीं. परिजनों ने रात में ही शांतिपुर पुलिस स्टेशन को सूचना दी.

10 तारीख को शिकायत दर्ज की गयी. हालांकि इतने दिनों के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola