खड़दह : महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Sep 2024 1:13 AM
एक महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.
खड़दह थाना अंतर्गत एमएस मुखर्जी रोड इलाके की घटना खड़दह. एक महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. घटना उत्तर 24 परगना के खड़दह थाना अंतर्गत एमएस मुखर्जी रोड इलाके की है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम शुभम धर (24) और अर्घ्य दास (25) बताये गये हैं. सोमवार को खड़दह थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बैरकपुर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. दोनों युवकों पर एक महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. पीड़िता की ओर से खड़दह थाने में शिकायत के बाद रविवार देर रात खड़दह थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि एक को आगरपाड़ा और दूसरे को बेलघरिया से गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.आंदोलन के दौरान आरोपी का पीड़िता से हुआ था परिचय पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि माह भर पहले सोदपुर ट्रैफिक मोड़ पर आरजी कर कांड के लिए न्याय की मांग कर युवती आंदोलन कर रही थी. आंदोलन में प्रदर्शन में आरोपी शुभम नामक युवक भी शामिल था. इसी दौरान युवक का युवती के साथ परिचय हुआ था. इसके बाद दोनों का परिचय हुआ. दोनों का परिचय घनिष्ठ होता गया. शुभम का युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर बातचीत होने लगी थी. दोनों अच्छे करीबी दोस्त हो गये. इसी दौरान एक दिन शनिवार की रात को शुभम अपने दोस्त अर्घो को लेकर खड़दह की उक्त युवती के घर पहुंचा. आरोप है कि वहां पर शराब पीकर आरोपी ने उसे भी नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया था. इसके बाद दोनों उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










