जगदल शूटआउट : परिजनों ने की एनआइए जांच की मांग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दिनदहाड़े बदमाशों ने भाटपाड़ा नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के पूर्व तृणमूल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक अशोक साव के परिजनों घटना की एनआइए जांच की मांग की है.
विज्ञापन
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने हर संंभव मदद का दिया आश्वासन
प्रतिनिधि, बैरकपुर उत्तर 24 परगना के जगदल थाने से महज कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े बदमाशों ने भाटपाड़ा नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के पूर्व तृणमूल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक अशोक साव के परिजनों घटना की एनआइए जांच की मांग की है. शुक्रवार को मृतक के भाई किशोर साव ने कहा कि हम घटना की एआइए से जांच चाहते हैं. इस संबंध में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि राज्य की पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है, इसलिए मृतक का परिवार एनआइए जांच की मांग कर रहा है. उन्होंने कहा कि वह एआइए जांच की मांग को लेकर अदालत का रुख करेंगे. एफआइआर की कॉपी केंद्रीय गृह मंत्री को भेजी गयी है. उन्होंने कहा कि इस निर्मम हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. गौरतलब है कि रविवार को बदमाशों ने जगदल थाने के पास ही चाय की दुकान पर बैठे 12 नंबर वार्ड के पूर्व तृणमूल अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी कौसर अली को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन