कारोबारियों के 20 ठिकानों पर आइटी के छापे

Updated:
विज्ञापन

आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर चोरी के मामले में सोमवार को कोलकाता व आसपास के इलाकों में 20 ठिकानों पर छापेमारी की.

विज्ञापन

दो व्यवसायियों और एक प्रमोटर के ठिकानों पर चला तलाशी अभियान

कोलकाता के साथ न्यू टाउन एवं बारासात में चला छापेमारी अभियान

संवाददाता, कोलकाताआयकर विभाग के अधिकारियों ने कर चोरी के मामले में सोमवार को कोलकाता व आसपास के इलाकों में 20 ठिकानों पर छापेमारी की. इनमें दक्षिण कोलकाता के अलीपुर के राजा संतोष रोड स्थित एक प्रभावशाली व्यवसायी का आवास और चेतला इलाके में उनका कार्यालय शामिल है. दोनों जगह एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया. सूत्रों ने बताया कि कारोबारी और उनके स्वामित्व वाली संस्था के खिलाफ पहले से दायर आयकर चोरी और आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में तलाशी अभियान चलाया गया है. इसके साथ ही आयकर विभाग की एक अन्य टीम ने न्यू टाउन के एक्शन एरिया-तीन में एक पॉश हाउसिंग काॅम्प्लेक्स में एक अन्य व्यवसायी के आवासीय फ्लैट पर छापामारी की.

न्यू टाउन के इकोस्पेस, मध्य कोलकाता के पार्क स्ट्रीट और दक्षिण कोलकाता के गुरुसदय दत्ता रोड के पास एक कार्यालय में भी छापेमारी की गयी. यह सभी कार्रवाई आयकर चोरी के साथ बेहिसाब संपत्ति और आय के अनुपात से अधिक संपत्ति के मामले में की गयी. आयकर विभाग का तलाशी अभियान उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक रियल एस्टेट प्रमोटर के आवास पर भी चला.

छापेमारी के दौरान कई लोगों से की गयी पूछताछ

छापेमारी के दौरान कई लोगों से घंटों पूछताछ कर कई आवश्यक जानकारी हासिल की गयी. आयकर सूत्र बताते हैं कि छापेमारी अभियान में कई बैंक अकाउंट एवं इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं. इनकी जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola