राज्य विधानसभा में अब पांच फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 28 Jan 2026 1:42 AM

विज्ञापन

राज्य विधानसभा का बजट सत्र अब तीन फरवरी से शुरू होगा. पांच फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा.

विज्ञापन

विधानसभा का बजट सत्र तीन फरवरी से शुरू होगा

संवाददाता, कोलकाता

राज्य विधानसभा का बजट सत्र अब तीन फरवरी से शुरू होगा. पांच फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा. पहले विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने वाला था. दो फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाना था. अब पांच फरवरी को वित्त राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य अंतरिम बजट पेश करेंगी.

बजट पेश होने से पहले विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा. विधानसभा का यह बजट सत्र नौ फरवरी तक चल सकता है. विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने मंगलवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी. सत्र की तारीख बदले जाने के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ अपरिहार्य कारणों से यह निर्णय लिया गया है. पहले के फैसले के मुताबिक बजट सत्र पांच फरवरी को खत्म होना था. बिमान बनर्जी ने कहा कि बजट सत्र तीन फरवरी से शुरू होगा. अंतरिम बजट पांच फरवरी को पेश किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कुछ कठिनाइयों के कारण हमें तारीख बदलनी पड़ी है. गौरतलब है कि चुनाव से पहले तृणमूल सरकार का यह आखिरी अंतरिम बजट है. चुनाव बाद नयी सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola