बनगांव में भाजपा विधायक की कार पर हमला, तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के बनगांव उत्तर से भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया की कार पर मंगलवार को हमला एवं तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है. हालांकि घटना के समय विधायक कार में मौजूद नहीं थे. उनकी पत्नी समेत कुछ महिलाएं उसी कार से इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम में जा रही थीं.

विज्ञापन

बनगांव.

उत्तर 24 परगना के बनगांव उत्तर से भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया की कार पर मंगलवार को हमला एवं तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है. हालांकि घटना के समय विधायक कार में मौजूद नहीं थे. उनकी पत्नी समेत कुछ महिलाएं उसी कार से इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम में जा रही थीं. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जबकि भाजपा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

जानकारी के अनुसार, गोपालनगर थाना क्षेत्र के बेलडांगा चारातला इलाके में भाजपा विधायक की पत्नी और अन्य महिलाएं एक कार्यक्रम में जा रही थीं. इसी दौरान कार को कुछ लोगों ने रोक लिया और इलाके में विकास नहीं होने को लेकर सवाल करने लगे. कार में विधायक मौजूद नहीं थे. कुछ लोगों का आरोप है कि इसी बीच कार के अंदर से कथित तौर पर अपशब्द कहे गये और किसी वस्तु से हमला किया गया, जिससे दिवेंदु देवनाथ नामक युवक के हाथ में चोट लगी. इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी. आरोप है कि इसी दौरान कार के अंदर से एक ग्रामीण को भी चोट पहुंचायी गयी.

वहीं, भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और अन्य महिलाएं चारातला ग्राम में धार्मिक कार्यक्रम में जा रही थीं, तभी साजिश के तहत तृणमूल समर्थित कुछ लोगों ने कार को रोका और हमला किया. विधायक का दावा है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी की गयी और कार समेत जलाकर मारने की साजिश रची गयी. इस घटना को लेकर विधायक की पत्नी ने गोपालनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घायल युवक को बनगांव सब-डिवीजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तृणमूल ने विधायक अशोक कीर्तनिया के आरोपों को सिरे से किया खारिज

दूसरी ओर, तृणमूल ने विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. तृणमूल का कहना है कि विधायक की कार देखकर इलाके के लोगों ने अपने क्षेत्र में विकास नहीं होने को लेकर सवाल उठाये थे. आरोप है कि इसी दौरान कार के अंदर से अपशब्द कहे गये और एक युवक पर हमला किया गया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की. तृणमूल ने स्पष्ट किया कि इस घटना से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. उधर, घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने बताया कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola