नैहाटी में पत्नी की हत्या के आरोप में पति हुआ अरेस्ट

मृतका का नाम सुप्रिया प्रसाद (35) है. घटना से हड़कंप मच गया.
नैहाटी. नैहाटी थाना के बनर्जीपाड़ा इलाके में बुधवार शाम धारदार हथियार से पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है. मृतका का नाम सुप्रिया प्रसाद (35) है. घटना से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक नदिया के कृष्णानगर निवासी सुप्रिया की शादी कुछ साल पहले नैहाटी के वार्ड नंबर छह के निवासी सुनील प्रसाद से हुई. सुनील एक स्थानीय रबर गोदाम में काम करते हैं. आरोप है कि नैहाटी के गौरीपुर निवासी एक युवक से कथित तौर पर सुप्रिया का गलत संबंध था. आरोप यह भी लगा था कि कुछ साल पहले सुप्रिया उस युवक के साथ फरार भी हुई थी. बताया जा रहा है कि सुनील ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को नैहाटी पुलिस स्टेशन के पास बनर्जी पाड़ा में देखा. इसके बाद ही उसने धारदार हथियार से वार कर सुप्रिया को लहूलुहान कर दिया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




