बाइक चलाते वक्त आया हार्ट अटैक, चालक की गयी जान

एस निरंजन राव (23) नामक एक युवक की सोमवार सुबह बाइक चलाते समय टीटागढ़ थाना के बीटी रोड पर अचानक हार्ट अटैक आया और बाइक रेलिंग से टकरा गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
टीटागढ़ थाना अंतर्गत बीटी रोड पर हुआ हादसा
प्रतिनिधि, टीटागढ़
बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड 20 के केल्विन लाइन निवासी एस निरंजन राव (23) नामक एक युवक की सोमवार सुबह बाइक चलाते समय टीटागढ़ थाना के बीटी रोड पर अचानक हार्ट अटैक आया और बाइक रेलिंग से टकरा गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार, युवक बैरकपुर से टीटागढ़ जा रहा था. उसने हेलमेट नहीं पहना और धीमी रफ्तार में बाइक लेकर जा रहा था. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि युवक बाइक चलाकर धीरे-धीरे सड़क के किनारे डिवाइडर की ओर बढ़ रहा है और अचानक उसी बाइक रेलिंग से टकरा गयी. घायल अवस्था में उसे बैरकपुर के डॉ बीएन बोस अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर पाकर पार्षद रमेश साव भी अस्पताल पहुंचे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




