ePaper

हाड़ोवा : तृणमूल का ब्लॉक अध्यक्ष बदलते ही हंगामा, दो गुटों में मारपीट, पांच जख्मी

Updated at : 27 Dec 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
हाड़ोवा : तृणमूल का ब्लॉक अध्यक्ष बदलते ही हंगामा, दो गुटों में मारपीट, पांच जख्मी

हाड़ोवा दो नंबर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष का बदलाव होते ही इलाके में पार्टी के दो गुटों में झड़प हो गयी.

विज्ञापन

बशीरहाट. हाड़ोवा दो नंबर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष का बदलाव होते ही इलाके में पार्टी के दो गुटों में झड़प हो गयी. इसमें दोनों तरफ से पांच लोग जख्मी हो गये. जानकारी के मुताबिक, नसीरुद्दीन मंडल उनके परिवार के सदस्य भी जख्मी हुए हैं. राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस को बशीरहाट सांगठनिक जिला के पर्यवेक्षक का दायित्व मिला है. हाल ही में उन्होंने हाड़ोवा दो नंबर ब्लॉक के अध्यक्ष फरीद जमादार को हटाकर नये अध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी. इसके मुताबिक मंत्री ने बुधवार को नये अध्यक्ष के तौर पर सिराजुल इस्लाम को हाड़ोवा दो नंबर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया. सर्टिफिकेट मिलने के बाद बुधवार शाम से ही इलाके में सिराजुल के समर्थकों ने अबीर खेलना शुरू कर दिया. जश्न मनाने के दौरान ही देर शाम फरीद के समर्थकों के साथ सिराजुल के लोग उलझ गये. आरोप है कि सिराजुल के समर्थकों ने इलाके में चाय की दुकान पर बैठे फरीद के समर्थकों पर जाकर हमला किया. इस दौरान दोनों तरफ से मारपीट हुई. आरोप है कि हाड़ोवा के दो नंबर ब्लॉक अध्यक्ष का बदलाव होते ही सिराजुल के लोगों ने फरीद के समर्थक नसीरुद्दीन मंडल के घर पर भी हमला किया. उनके परिजनों को भी धमकी दी गयी. हमले में नसीरुद्दीन समेत उनके परिवार के सदस्य भी जख्मी हो गये. इस पूरे मामले को लेकर दोनों गुटों के लोगों की ओर से एकदूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola