अभिभावक ने आइसीडीएस की महिलाकर्मी के चेहरे पर फेंक दिया गर्म खाना
एक अभिभावक पर आइसीडीएस की महिला कर्मी के चेहरे पर गर्म खाना फेंकने का आरोप लगा है.
कल्याणी. एक अभिभावक पर आइसीडीएस की महिला कर्मी के चेहरे पर गर्म खाना फेंकने का आरोप लगा है. अंडों के ठीक तरीके से नहीं पके होने का आरोप लगाते हुए नाराज एक अभिभावक ने मिड-डे मिल की महिला कर्मी के चेहरे पर गर्म दाल, चावल, आलू और उबले अंडे फेंक दिये. आइसीडीएस सेंटर की उक्त स्टाफ को शांतिपुर स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नदिया जिले के शांतिपुर नगरपालिका के 21 नंबर वार्ड में स्थित वार्ड नंबर एक शांतिगढ़ कॉलोनी स्पोर्टिंग क्लब में चल रहे आइसीडीएस केंद्र संख्या 459 की है. स्थानीय लोगों ने कहा कि आइसीडीएस केंद्र की शिक्षिका पृथा गोस्वामी और सहायक मीठू बीबी काफी मेहनत से काम करती हैं लेकिन मिलन चक्रवर्ती नामक अभिभावक कभी-कभी खाना पकाने के विभिन्न पहलुओं पर असंतोष व्यक्त करते हैं. इस दिन अंडों के कम उबलने का आरोप लगाते हुए मिलन चक्रवर्ती ने सहायिका मीठू बीबी के चेहरे पर गर्म खाना फेंक दिया. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
इस घटना को लेकर शांतिपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. अभिभावक से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए